निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। Bharat Coking Coal Limited IPO में आवेदन करने वाले निवेशक अब अपना IPO Allotment Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। IPO से जुड़ी allotment प्रक्रिया पूरी होने के बाद, निवेशकों को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि उन्हें शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं। इसके लिए कंपनी और एक्सचेंज की ओर से ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें IPO Allotment Status Bharat Coking Coal IPO में निवेश करने वाले निवेशक निम्न तरीकों से allotment status देख सकते हैं:
- Registrar की Official Website पर जाकर
- NSE और BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर
- PAN नंबर, Application Number या Demat Account (DP/Client ID) के जरिए
जानकारी भरते ही स्क्रीन पर allotment से जुड़ी पूरी डिटेल दिखाई दे जाएगी।
यह भी पढे –Tata Punch New Model 2026: CNG Automatic फीचर ने क्यों मचा दिया बाजार में तहलका?
निवेशकों के लिए क्या है आगे की प्रक्रिया?
जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके शेयर Demat Account में अपने आप क्रेडिट कर दिए जाएंगे।
जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें IPO में लगाई गई राशि Refund के तौर पर उनके बैंक खाते में वापस मिल जाएगी।
निवेशकों के लिए जरूरी सलाह
Bharat Coking Coal (BCCL) आईपीओ विवरण Bharat Coking Coal (BCCL) का आईपीओ ₹1,071.11 करोड़ का बुक-बिल्ड इश्यू है और इसे पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के रूप में संरचित किया गया है, जिसमें कोल इंडिया लिमिटेड 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर तक बेचेगी। प्रति शेयर मूल्य सीमा ₹21 और ₹23 के बीच निर्धारित की गई है। आईपीओ के लिए बुकिंग-रनिंग लीड मैनेजर IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड और ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड हैं, जबकि KFin टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।




